दौसा| बाजार में अधिकृत डीलर अब परमिट के आधार पर किसानों को यूरिया वितरित करेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने आदेश जारी कर दिए। इससे कालाबाजारी पर भी अंकुश लग सकेगा।
कृषि विस्तार के उपनिदेशक आर. के. अटल ने बताया कि अधिकृत विक्रेता यूरिया आते ही विभाग को सूचित करेंगे। विभाग की परमिशन के बिना खाद वितरित नहीं किया जाएगा। विभाग के सहायक कृषि अधिकारी कृषि पर्यवेक्षक किसानों को जरूरत के आधार पर परमिट जारी करेंगे। इसके बाद किसान बाजार में डीलर से यूरिया ले सकेंगे।
इसके लिए किसान राजस्व संबंधी दस्तावेज ले जाकर सहायक कृषि अधिकारी कृषि पर्यवेक्षक से परमिट लेना पड़ेगा। यह व्यवस्था शुरू होने के बाद दुकानदार स्टॉक नहीं कर सकेंगे। क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को यूरिया नहीं आया। इसके चलते किसान वापस लौट गए।