पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 जिले : सांसदों ने एक भी गांव गोद नहीं लिया

10 जिले : सांसदों ने एक भी गांव गोद नहीं लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदआदर्श ग्राम योजना में पंचायतों को चयन करने में हमारे सांसदों में तालमेल और समन्वय की कमी रही है। इसकी बानगी उन 10 जिलों में देखी जा सकती है जिनसे एक भी ग्राम पंचायत का चयन नहीं हो पाया वहीं पांच जिलों में दो से लेकर चार तक गांव गोद ले लिए गए। जानकारों का कहना है कि सांसद आपसी तालमेल के जरिए ग्राम पंचायतों का चयन करते तो हर जिले को उचित प्रतिनिधित्व मिलता।

इनजिलों पर नहीं रही सांसदों की नजर : सांसदआदर्श ग्राम योजना के तहत जिन दस जिलों में से एक भी ग्राम पंचायत का चयन नहीं हो पाया है उनमें बारां, बूंदी, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, करौली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक शामिल हैं।

इनसांसदों ने नहीं चुने गांव : चारराज्यसभा सांसदों ने अभी तक सांसद आदर्श ग्राम योजना में पंचायतों का चयन नहीं किया है। इनमें कांग्रेसी सांसद अश्क अली टांक, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी के साथ-साथ भाजपा सांसद रामनारायण डूडी शामिल हैं। कांग्रेस सांसद नरेंद्र बुढ़ानिया समेत भाजपा के भूपेंद्र यादव, वीपी सिंह, विजय गोयल, रामजेठमलानी और नारायण लाल पंचारिया ने अपनी ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया है।