- Hindi News
- बेटियों ने दिया पर्यावरण जल संरक्षण का संदेश
बेटियों ने दिया पर्यावरण-जल संरक्षण का संदेश
राजकीयमहिला महाविद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें विचित्र वेशभूषा, एकाभिनय, मूकाभिनय नाट्य प्रतियोगिताएं हुईं।
इनके माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, स्वच्छता, जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही रूढ़िवादिता से दूर रहने की बात कही। प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. मधुमति ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सतीश सिंघल का स्वागत किया। इस बीच प्राचार्य डॉ. शर्मा ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए अन्य गतिविधियां भी होती रहनी चाहिए। इससे छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिले। मंच संचालन डॉ. रश्मि चतुर्वेदी डॉ. गुंजन भट्ट ने किया। डॉ. मोहन लाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा डॉ. ललिता वर्मा, डॉ. संतोष राठौड़, डॉ. नीरू भार्गव, डॉ. सुमन जैन, डॉ. रेखा वर्मा डॉ. संतीश गुप्ता की। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
कौनबना विजेता
विचित्र वेशभूषा: तोशिवीपाठक प्रथम, रूपलक्ष्मी गुप्ता सेकंड और एकता गौतम तीसरे नंबर पर रही।
नाट्यप्रतियोगिता : रश्मिएवं समूह प्रथम, बुलबुल राजावत एवं समूह को दूसरा और चंचल शर्मा समूह को तीसरा स्थान मिला।
एकाभिनय: अदितिशर्मा फर्स्ट, बुलबुल राजावत सेकंड और आरती छीपा थर्ड रही।
मूकाभिनय: अनुराधा शर्मा पहले, बुलबुल राजावत दूसरे और पूजा शर्मा तीसरे नंबर पर रही।
रात्रिचौपाल कल
दौसा| कलक्टरमुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 10 दिसंबर को ग्राम कल्लावास में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में मौके पर ही जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम तहसील स्तरीय अधिकारियों को रात्रि चौपाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
12 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप वन संरक्षक ने दी।
दौसा. महिलाकॉलेज में सोमवार को कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राएं काॅलेज के व्याख्यातागण अितथि
दौसा. महिलाकॉलेज में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।