- Hindi News
- सोमनाथ चौराहा गांधी तिराहे की सुंदरता बढ़ेगी
सोमनाथ चौराहा गांधी तिराहे की सुंदरता बढ़ेगी
विधायकशंकर शर्मा की पहल पर सोमनाथ चौराहा गांधी तिराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए लायंस क्लब रोटरी क्लब ने जिम्मेदारी ली है।
विधायक ने सोमवार को एडीएम के साथ सोमनाथ चौराहे का अवलोकन किया। चौराहे पर सड़क किनारे लगी सब्जी मंडी अतिक्रमण तथा वाहनों को देखकर विधायक ने इससे दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने रीको क्षेत्र में पार्क के पास सब्जी मंडी शिफ्ट करने गणेशपुरा रोड पर पत्थर-बजरी बजरी के ट्रैक्टरों को खड़ा करने को कहा। उन्होंने कहा कि व्यस्त चौराहे पर अतिक्रमण अवैध पार्किंग को हटाया जाए। लायंस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, अध्यक्ष एम.के. गुप्ता, ऋषभ शर्मा ने सोमनाथ चौराहे को गोद लेकर सफाई सौंदर्यीकरण कराने की जिम्मेदारी ली। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने गांधी तिराहे पर स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कराने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर विधायक ने अधिकारियों को जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एडीएम कैलाशचंद शर्मा, नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, यातायात निरीक्षक शिवनारायण यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक जोशी, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
दौसा. सोमनाथचौराहे पर सौंदर्यीकरण के लिए मौका मुआयना करते विधायक।