- Hindi News
- बनियाना जीएसएस पर संसाधनों का अभाव, घंटों गुल रहती है बिजली
बनियाना जीएसएस पर संसाधनों का अभाव, घंटों गुल रहती है बिजली
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)
बनियानाजीएसएस पर कर्मचारियों को संसाधनों का अभाव है। कर्मचारियों ने बताया कि डेढ़ वर्ष से सब स्टेशनों का मेंटीनेंस नहीं होने ले जीओ, डिश ब्रेकर, इंसुलेटर, ओसीबी मशीनें खराब हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खामियों के कारण उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है। सब स्टेशन गढ़, कालोता, लवाण कालाखो पर लगी ओसीबी मशीनों में से एक-एक मशीनें ही चालू हैं। एक भी फीडर में फाल्ट आने पर पूरे सब स्टेशन की सप्लाई घंटों बंद होती है।
कर्मचारियों ने बताया कि कालोता जीएसएस पर ब्रेकर जीओ खराब है। फाल्ट आने पर दौसा से सप्लाई बंद करानी पड़ती है। भांडारेज सब स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि पावर के लिए अर्थ नहीं होने से हैंडपंप के बोर में तार जोड़कर अर्थ बनाया है, जिससे हैंडपंप में करंट का अंदेशा है। कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया है। परइतनी बड़ी समस्या की ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है।