पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल टूर्नामेंट की घोषणा से झूमे खेल प्रेमी

फुटबॉल टूर्नामेंट की घोषणा से झूमे खेल प्रेमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| नेशनलटूर्नामेंट की घोषणा से फुटबॉल प्रेमी खुशी से झूम उठे हैं। फुटबॉल प्रेमियों को टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ 18 दिन शेष रहने को देखते हुए दर्शकों में संशय बना हुआ था। फुटबॉल प्रेमियों की दिल की आवाज को दैनिक भास्कर ने 25 नवंबर के अंक में \\\'फुटबॉल के नेशनल टूर्नामेंट पर संशय\\\' और फिर 7 दिसंबर के अंक में \\\'टूर्नामेंट पर फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें\\\' शीर्षक से खबर के रूप में प्रकाशित की थी। इसके बाद आयोजक चेते। टूर्नामेंट की घोषणा होना फुटबॉल प्रेमियों के जोशी, जुनून उत्साह की जीत है। फुटबॉल के नेशनल टूर्नामेंट का खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। हर कोई जानना चाहता था कि टूर्नामेंट की घोषणा कब होगा। टूर्नामेंट की घोषणा में विलंब और टूर्नामेंट के शुरू होने की तिथि (25 दिसंबर) को देखते हुए दर्शकों में बेचैनी बढ़ रही थी। फूटबॉल प्रेमी फईम खान का कहना है कि जब-जब टूर्नामेंट हुए तब डेढ़ माह पहले होने की घोषणा हो जाती थी। इस बार टूर्नामेंट होना तय माना जा रहा था, लेकिन घोषणा में देरी के चलते दर्शक बेचैन थे। दैनिक भास्कर में दो बार खबर प्रकाशित होने पर बेचैनी और बढ़ गई। अब टूर्नामेंट की घोषणा होने से फुटबॉल प्रेमियों की खुशी की लहर है। जुलिफ्कार अहमद ने भास्कर का शुक्रिया अदा किया। बतौर जुलिफ्कार भास्कर में प्रकाशित खबरों से आयोजक चेते और आखिर टूर्नामेंट की घोषणा की। सैफ खान का कहना है कि टूर्नामेंट की घोषणा में देरी के चलते लग रहा था कि तीसरे साल भी शायद टूर्नामेंट नहीं होगा। टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ 18 दिन बचे थे। भास्कर में खबर पढ़ कर उत्सुकता और बेचैनी दोनों बढ़ रही थी। टूर्नामेंट की घोषणा पर बड़ी खुशी मिली। इसी कड़ी में अंकित नागर का कहना है कि सिर्फ 19 दिन बचे थे। मुझे लगा अब टूर्नामेंट नहीं होगा। हालाकि भास्कर में प्रकाशित खबर पढ़कर टूर्नामेंट होने की उम्मीद जाग्रत रही। अब घोषणा होने पर फुटबॉल प्रेमी खुश है, जो भास्कर का भी आभार जता रहे हैं।