दौसा के किशोर का जयपुर में अपहरण
दौसा के किशोर का जयपुर में अपहरण
नागौर| दौसाके पास भीना वाला निवासी मामराज (15) पुत्र बद्री नारायण गुर्जर को मंगलवार चार बदमाश जयपुर के पास दूला गांव के बायपास से अपहरण कर ले गए। घटना के समय किशोर अपनी बुआ के घर से गांव जाने के लिए बसस्टैंड जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक सफेद टवेरा आई और उसमें से उतरे दो आरोपी उसे जबर्दस्ती कार में पटक कर ले गए। आरोपी मामराज को लेकर बुधवार सुबह इनाणा गांव के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। एक जने ने चेक किया तो मामराज ने आंखें बंद कर ली। उसने सोचा कि वह सो रहा है। चारों बदमाश गाड़ी से बाहर गए। मौका देख मामराज वहां से भाग निकला।