- Hindi News
- लवाण छात्रावास में फटे बिस्तर टूटी खिड़कियां
लवाण छात्रावास में फटे बिस्तर टूटी खिड़कियां
शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, छात्र परेशान
भास्करन्यूज | दौसा (ग्रामीण)
लवाणआवासीय छात्रावास के हाल बेहाल है। छात्रावास भवन की खिड़कियां टूटी हुई है। गद्दे भी फटे पुराने हैं। बैड पर छतों से चूना गिरता है। छात्रों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ, जिससे छात्र परेशान है।
छात्रावास भवन जर्जर है, जिसमें बारिश में पानी टपकता है। सुविधाओं के अभाव में 25 छात्र परेशान हैं। छात्रों ने बताया कि अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्र कमलेश महेश कुमार ने बताया कि किवाड़ों की कुंदी टूटी होने से किवाड़ बंद नहीं होते। रात को वार्डन चौकीदार नहीं रहते। रमेश रवींद्र ने बताया कि छात्रावास गांव से दूर है, जहां शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा रहता है। विरोध करने पर शराबी झगड़ा करते हैं। सरपंच सीताराम पटेल ने बताया कि छात्रावास में 25 लाख रुपए की लागत के बाद भी निर्माण अधूरा है। कर्मचारियों के नहीं रहने से बालकों के साथ हादसा हो सकता है। बजट के अभाव में टूटी पडी़ खिड़कियों के जालियां कांच नहीं बदले। तहसीलदार ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि वार्डन हंसराम मीणा की शिकायत पर छात्रावास भवन का निरीक्षण किया था, जिसमें अनियमितताएं मिली थी। फटे बिस्तर टूटी खिड़कियों की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी।
दौसा (ग्रामीण). छात्रावासकी टूटी खिड़की।