सब्जी की फसल को सर्दी से बचाने का जतन
सब्जी की फसल को सर्दी से बचाने का जतन
पापड़दा| क्षेत्रमें सर्दी बढ़ने से किसान फसल की सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं। खेतों में ककड़ी, खरबूजा, तरबूज, करेला, घीया कद्दू आदि की फसल उगने लगी है। गत वर्ष तेज सर्दी के कारण कई जगह पाला पड़ने से फसलें खराब हो गई थी। इस बार शुरुआती दौर में ही फसलों को प्लास्टिक के तिरपाल कूंचों की पानी से बचाव किया जा रहा है। घीया, कद्दू, करेला आदि छोटे छोटे पौधे पर छाया करके बचाने के उपाय कर रहे हैं।
सर्दीने दी दस्तक (दौसा) : गुरुवारको जोरदार ठंड पड़ी। कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया। इस बार अभी तक कम ठंड में लोग कंबल हल्के कपड़ों में ही काम चला रहे थे, लेकिन तेज ठंड शुरू होते ही रजाई और भारी भरकम कपड़े निकालने पड़े।
पापड़दा. फसलको सर्दी से बचाव के लिए लगाई टांटी।