पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांकरी स्टेशन के पास रेल लाइन में फ्रेक्चर, कॉशन से निकाली ट्रेन

भांकरी स्टेशन के पास रेल लाइन में फ्रेक्चर, कॉशन से निकाली ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भांकरी स्टेशन के पास रेल लाइन में फ्रेक्चर, कॉशन से निकाली ट्रेन

दौसा(ग्रामीण) | भांकरीरेलवे स्टेशन के समीप सर्दी के कारण बुधवार रात रेल लाइन में फ्रेक्चर हो गया। लाइन में फ्रेक्चर का पता चलते ही सुबह पीडब्ल्यूआई कैलाश कुमार ईएस एम हजारीलाल कर्मचारियों के साथ पहुंचे तथा कॉशन लेकर 20 की स्पीड से ट्रेन निकलवाई। ईएस एम ने बताया कि सुबह 6:20 बजे गश्त कर रहे कर्मचारियों ने पटरी के फ्रेक्चर की सूचना दी। इसके बाद सेफ्टी प्लेट लगाकर कॉशन से ट्रेन निकाली। पटरी की मरम्मत करा दी गई है।

तहसीलदारकी कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी

सिकराय| तहसीलदारमूलसिंह राजावत ने बुधवार शाम कस्बे में दुकानों पर पाॅलीिथन कैरीबैग के उपयोग को लेकर कार्रवाई की। इससे दुकानदारों थड़ी-ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने बताया कि बाजार में कार्रवाई कर करीब 10 किलो थैलियां जब्त कर व्यापारियों ठेला संचालकों को उपयोग करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

दौसा (ग्रामीण). रेललाइन में आया फ्रेक्चर।