जिले में आज
अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी
दौसा| अर्द्धवार्षिकपरीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिला समान परीक्षा के तहत कक्षा 9 से 12वीं की परीक्षा होगी, जिनके प्रश्न पत्र सभी स्कूलों में समान होंगे। दूसरी ओर कक्षा 1 से 8वीं की परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसके प्रश्न पत्र संबंधित स्कूल के शिक्षकों को खुद तैयार करने होंगे। यानी कक्षा एक से आठ की परीक्षा के प्रश्न पत्र हर स्कूल के अलग-अलग होंगे। कुछ स्कूलों में स्टाफ की कमी थी, वहां शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना नहीं पड़े।
पर्यावरणसमिति की बैठक
दौसा| कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक होगी।