बेटी बचाओ अभियान में जिले का चयन
दौसा|बेटी बचाओअभियान जिले में जोरों से चल रहा है। बेटी बचाओ अभियान को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में संगोष्ठी हुई। इसमें कलेक्टर ने बताया कि जिले का चयन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान में हुआ है। संगोष्ठी में कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं की घटती हुई संख्या बेहद चिंता का विषय है। जिले का शिशु लिंगानुपात 865 है। दौसा तहसील में 71 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) द्वारा बालिका का विकास एवं सशक्त होते प्रयास विषय पर कलेक्टर ने बताया कि जिले का चयन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में हुआ है। स्वास्थ्य विभाग संस्थागत प्रसव की नियमित मॉनिटरिंग करें। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला प्रशासन को बालिका मुद्दे पर मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
सम्मानितकिया: अभियानमें सराहनीय कार्य करने वाले तेज सिंह सिहरा, किशन सिंह, सुमन नावरिया, धनश्याम खटीक, सरला गुप्ता, मीना सैन, सज्जन कंवर, सुनील शर्मा, ओम प्रकाश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।