दिलवाले क्लब पहुंचा फाइनल में
दौसा| यूकोकप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें जय अंबे क्लब चांदा को 2 विकेट से हराकर दिलवाले क्लब ने फाइनल में जगह प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल फाइनल रविवार 14 दिसंबर को खेला जाएगा। जय अंबे क्लब चांदा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में 72 रन बनाए। जीत के लिए 73 रन का लक्ष्य 2 बॉल और 2 ही विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल 14 दिसंबर को होगा। उसी दिन शाम फाइनल मुकाबला भी होगा।