- Hindi News
- श्याम मंदिर के पाटोत्सव में होगा नानी बाई का मायरा
श्याम मंदिर के पाटोत्सव में होगा नानी बाई का मायरा
दौसा| श्यामअर्चना सेवा समिति की बैठक श्याम मंदिर चरणधाम में गिरिराज मेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पौषबड़ा महोत्सव एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह तथा पाटोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राजेश ठाकुरिया ने बताया कि पाटोत्सव के दौरान नारायण सेवा संस्थान एवं श्याम मंदिर चरणधाम के तत्वावधान में नानी बाई का मायरा 20 जनवरी से 22 जनवरी तक दोपहर 1 से 4 बजे तक जया किशोरी द्वारा होगा। आयोजन की सफलता को लेकर 14 दिसंबर सुबह 9 बजे श्याम मंदिर चरणधाम से गाजेबाजे के साथ गणेश जी को निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अवधेश माठा ने बताया कि 28 दिसंबर को श्याम मंदिर चरणधाम सेवा परिवार के पारिवारिक सदस्यों का पौषबड़ा महोत्सव एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।