पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर ने स्कूल में छात्र को मुर्गा बनाकर पीटा

टीचर ने स्कूल में छात्र को मुर्गा बनाकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. ग्राम भगलाव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को दो छात्रों में किताब को लेकर हुई कहासुनी शिक्षक को नागवार गुजरी। शिक्षक ने छात्र को मुर्गा बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे छात्र जख्मी हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र नीरज (8) पुत्र चौथमल मीणा ने बताया कि स्कूल में पुस्तक की बात को लेकर एक छात्र से कहासुनी हो गई। इस दौरान शिक्षक रमशीलाल मीणा ने उसकी पिटाई कर दी। नीरज ने बताया कि शिक्षक ने उसे मुर्गा बनाकर पिटाई की। इससे छात्र के आंख के पास, हाथ पीठ में चोट आई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। इस संबंध में छात्र के पिता ने थाने में शिकायत दी है।