पापड़दा अस्पताल के हाल बेहाल
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र पापड़दा में इन दिनों दिनभर में 100 से 150 मरीज रहे हैं, लेकिन यहां पर मरीजों को चिकित्सक कम ही मिलते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मरीज दौसा जाकर उपचार कराते हैं। महिला चिकित्सक करीब दो वर्ष से नहीं हैं। डिलेवरी के लिए आने वाली महिलाओं को रैफर कर दिया जाता है। अस्पताल में चार माह से कचरे के ढेर जगह-जगह लगे हुए हैं। मरीजों के पास ही कबाड़ डालने से समस्या ओर बढ़ गई। बिजली कटौती से मरीज गर्मी से बेहाल हैं। एक्सरे मशीन बंद है। छारेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत होने के डेढ़ वर्ष बाद भी सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। एक कंपाउंडर एक लैब टेक्नीशियन ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चला रहे हैं। इसके अधीन छह उप स्वास्थ्य केंद्रों में से बैजवाड़ी, सरवाई पुरा, अभयपुरा, बागपुरा में सभी पद रिक्त चल रहे हैं। खवारावजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों 90 से 100 मरीज दिनभर में रहे हैं, लेकिन यहां एक चिकित्सक, एक लैब टेक्नीशियन एक एएनएम है। यहां अस्पताल खुलने के बाद आज तक कंपाउंडर का पद रिक्त चल रहा है। बीसीएमएचओ महेश वर्मा का कहना है कि चिकित्सक लगाने के अधिकार नहीं है। सरकार के आदेश पर कर्मचारी आएंगे, तो लगा देंगे।