पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 घंटे में सिर्फ 8 दुकानों के चालान

11 घंटे में सिर्फ 8 दुकानों के चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. ‘अधिकारियोंको पैसे देते हैं, वो क्या दुकान बंद कराएंगे\\' शीर्षक से दैनिक भास्कर में 8 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद श्रम विभाग के अधिकारी रविवार को हरकत में आए। अधिकारी ने पूनम टॉकीज, मान गंज रेलवे पुलिया के आस-पास रविवार को वीकली ऑफ पर दुकान खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 11 घंटे में सिर्फ 8 चालान बनाए। इससे लगा कि अधिकारी ने सिर्फ खानापूर्ति की।

लेबर इंस्पेक्टर राजेश धवन ने रविवार को शहर में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जो दुकान खुली मिलीं उनका चालान बनाया। वीकली ऑफ के दिन दुकान खोलने वाले कुछ व्यापारी तो लेबर इंस्पेक्टर धवन के जाते ही फिर दुकान खोलकर बैठ गए। देखा-देखी दोपहर 3:00 बजे तक शहर में अधिकतर दुकानें फिर खोल ली गईं।
श्रम विभाग के नियमों के अनुसार रविवार को दुकानें बंद रहनी चाहिए, क्योंकि विभाग ने रविवार को वीकली ऑफ निर्धारित किया हुआ है। इससे दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी मिल सके, लेकिन आदतन मजबूर कुछ दुकानदार वीकली ऑफ के दिन भी दुकान खोल कर बैठ जाते हैं। वीकली ऑफ की मांग के समर्थन में श्रमिक विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। यह कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ जारी रहेगी। मार्केट खुलने का समय सुबह 9 से शाम 8 बजे तक का है।

नाम नहीं बताने पर गहराया शक

लेबरइंस्पेक्टर राजेश धवन से जब यह पूछा कि किस-किस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनके नाम-पते क्या हैं तो धवन ने कहा कि हम नाम नहीं बता सकते हैं। इससे यह लगा कि अधिकारी कुछ छिपाना चाहते हैं। वरना कार्रवाई ऑन रिकॉर्ड है तो उसे बताने में हर्ज क्या है। कहीं ऐसा तो दैनिक भास्कर ने 8 सितंबर को प्रकाशित खबर में जिन दुकानदारों के नाम गिनाए थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की ही नहीं गई हो।
कार्रवाई के नाम पर कुछ छोटे दुकानदार को चुन लिया हो, जबकि \\'कमाऊ पूतों\\' को छेड़ा तक ही नहीं गया हो। गौरतलब है कि पूर्व में श्रम विभाग ने जब-जब वीकली ऑफ के दिन दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, उसकी नाम सहित मीडिया को जानकारी दी गई। यह पहली बार है जब कार्रवाई के बावजूद दुकानों के नाम नहीं बताए गए।