दो राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित
ग्रामपंचायत लाडली का बास के राशन डीलर छोटू लाल मीना की दुकान की जांच मेंं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डीलर का प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया है। इसी प्रकार बडियाल कलां के राशन डीलर घमसीराम मीना द्वारा गंभीर अनियमितता बरतने पर प्राधिकार पत्र 90 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। जिला रसद अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस प्रकरण की जांच जिला रसद अधिकारी सतर्कता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर द्वारा की गई।
गेहूंकी कालाबाजारी के मामले में डीलरों को जेल
दौसा | राशनके गेहूं की कालाबाजारी के मामले में रिमांड पर चल रहे लाडली का बास के डीलर छोटू लाल मीणा, रलावता डीलर भगवान सहाय गुर्जर बाणे का बरखेड़ा के डीलर सुरज्ञान गुर्जर सहित सभी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। एससी, एसटी सेल के डीएसपी गोपाललाल मीणा ने बताया कि इन डीलरों का गेहूं वितरण का रिकार्ड जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने राशन के गेहूं की कालाबाजारी के मामले में इन डीलरों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 24 जुलाई को बस्सी की आनंद फ्लोर मिल में कालाबाजारी के लिए जा रही राशन के गेहूं से भरी पिकअप पकड़ी थी। इस मामले में कई डीलरों की मिलीभगत सामने आई थी।