- Hindi News
- आरपीएमटी में धांधली की उच्चस्तरीय जांच की मांग, दोषियों को पकड़ो
आरपीएमटी में धांधली की उच्चस्तरीय जांच की मांग, दोषियों को पकड़ो
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
कार्यालयसंवाददाता | दौसा
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला सह संयोजक अबरार अहमद ने बताया कि आरपीएमटी परीक्षा में हुई धांधलियों का विद्यार्थी परिषद विरोध करता है। जोधपुर विश्व विद्यालय में शिक्षक भर्ती घोटाला तथा प्री बीएड प्री एसटीसी परीक्षाओं की चार वर्षों तक ऑडिट होना बड़े भ्रष्टाचार का संकेत है। आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गोराण को तत्काल बर्खास्त किया जाए। स्वास्थ्य विश्व विद्यालय के कुलपति परीक्षा नियंत्रक को भी बर्खास्त किया जाए। स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा में रिक्त प्रत्येक स्तर के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। जोधपुर विश्व विद्यालय में शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के आरोपियों को तुरंत पदों से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। तकनीकी विश्व विद्यालय कोटा में परीक्षा में हो रही धांधलियों की उच्च स्तरीय जांच कराएं। समाज कल्याण छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी एवं नियमित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अंकित माठा, मोहित शर्मा, आशीष शर्मा, शशिकांत भूपेंद्र भारद्वाज आदि थे।