योग शिविर शुरू, लोगों ने किया प्राणायाम
दौसा | पतंजलियोग समिति एवं योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नेहरू पार्क में नगर परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल, समिति की महिला प्रांतीय प्रभारी विजय लक्ष्मी, गोपाल शर्मा मीना सर्राफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
योग का प्रारंभ योग मुनि सत्यदेव ने योगिग जॉगिंग के साथ कराया। उन्होंने अस्थमा, एलर्जी, साइनस, फेफड़ों की कमजोरी के लिए भस्त्रिका प्राणायाम कराया। गैस, कब्ज, मधुमेह, गांठें, रक्ताल्यता, सूजन, पथरी, कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए कपालभाति प्रणायाम कराया। अर्थ साइटिस के लिए नौ सूक्ष्म व्यायाम के प्रकारों का अभ्यास कराया। साइटिकल स्पोंडलाइटिस, हार्ट एवं शोल्डर दर्द के लिए हाथों के 12 सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। मधुमेह रोग दूर करने के लिए मंडूकासन, शक्स मयूरासन का प्रशिक्षण दिया। हार्ट के अंत: कुंभक प्राणायाम, ब्राह्य प्राणायाम तथा अग्निसार क्रिया कराई। ध्यान के लिए प्रणव प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।