पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैंथल सागर बांध के पाल की चौड़ाई दुगनी होगी

सैंथल सागर बांध के पाल की चौड़ाई दुगनी होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
29फुट भराव क्षमता वाले सैंथल सागर बांध में पानी की आवक अच्छी होती है। बारिश के दौरान इस बांध में जयपुर अलवर जिले के गांवों से भी पानी आता है। इस बार बांध में 17.9 फुट आया था। अब 17.5 फुट पानी है।

सैंथल. सैंथलसागर बांध में भरा पानी।

कार्यालय संवाददाता | दौसा

सैंथलसागर बांध का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा एक्सटेंशन रिनोवेशन एंड मॉडर्नाइजेशन के तहत 6 करोड़ 67 लाख रुपए के प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजे दिए हैं। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद रियासतकाल में बने सैंथल सागर बांध का सुदृढ़ीकरण होगा। इससे बांध की उत्तरी नहर से सिंचाई के लिए आठ फुट पानी और मिल सकेगा। इसका लाभ किसानों को मिलेगा।

वर्ष 1898 में बने सैंथल सागर बांध के सुदृढ़ीकरण के तहत पाल की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। नए मापदंडों के अनुसार पाल की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर 6 मीटर की जाएगी। इससे बांध को मजबूती मिलेगी। वहीं उत्तरी नहर की ओर बांध के चैनल में आई मिट्टी को हटाकर पूर्व की स्थिति में लाया जाएगा। फिलहाल बांध में 14 फुट पानी होने पर ही उत्तरी नहर बंद हो जाती है। इसका लेवल सही करने के लिए बांध के अंदर चैनल में आई मिट्टी हटाई जाएगी। बांध के सुदृढ़ीकरण का कार्य संभवतया गर्मी के मौसम में हो सकेगा।

किसानोंको मिलेगा फायदा

सैंथलसागर बांध की उत्तरी नहर के अधीन 454 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है। फिलहाल बांध में 14 फुट के गेज पर ही उत्तरी नहर बंद हो जाती है। बांध में पानी कम होने पर उत्तरी नहर के अधीन पूरे क्षेत्र में सिंचाई नहीं हो पाती। बांध में चैनल में आई मिट्टी हटाने के बाद उत्तरी नहर के अधीन क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए इस बांध से 8 फुट पानी और मिल सकेगा। इससे किसानों को फायदा मिलेगा।

नहरेंभी पक्की होंगी

सैंथलसागर बांध की पाल की चौड़ाई बढ़ाने के साथ कच्ची नहरों को भी पक्का किया जाएगा। इससे पानी की छीजत बचाई जा सकेगी। इस प्रस्ताव के तहत उत्तरी नहर करीब दो किलोमीटर दक्षिणी नहर को 1700 मीटर पक्का किया जाएगा। नहरों को पक्का करने के बाद पानी की छीजत नहीं हो सकेगी।

राशिस्वीकृति का इंतजार

^सैंथलसागर बांध के सुदृढ़ीकरण के लिए 6 करोड़ 67 लाख रुपए के प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिए हैं। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर बांध के सुदृढ़ीकरण का