स्क्रब टाइफस के दो मरीज और मिले
दौसा | जिलेमें स्क्रब टाइफस के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जयपुर में हुई जांच के दौरान दो और मरीजों के स्क्रब टाइफस बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज को जयपुर रेफर कर दिया। जिले में अब तक छह मरीजों के स्क्रब टाइफस की पुष्टि हो चुकी है। इसको देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.आर. के.मीणा ने बताया कि सूरज कुमार बैरवा (20) निवासी कालवान राकेश मीणा (18) निवासी कानेटी सोमवार को भर्ती हुए थे। स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखने पर ब्लड सैंपल जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा था। जहां दोनों के स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। इनमें सूरज कुमार को जयपुर रेफर कर दिया। राकेश का उपचार चल रहा है। इससे पूर्व आमटेड़ा निवासी अशोक मीणा अलवर के आगर निवासी बस बाई के सोमवार को स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। इनका भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बुखारके मरीजों की स्लाइड ली : स्क्रबटाइफस के मरीजों की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा टीम द्वारा मरीजों के आसपास करीब 50 घरों का सर्वे कराया जा रहा है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा का कहना है कि इन गांवों में बुखार के मरीजों की स्लाइड ले रहे हैं। पायराथ्रिन स्प्रे जमा पानी में एमएलओ डाला जा रहा है।