दूसरे के नाम कर दिया कृषि कनेक्शन
दूसरे के नाम कर दिया कृषि कनेक्शन
दौसा|ग्राम अभयपुराके एक उपभोक्ता का कृषि कनेक्शन दूसरे के नाम कर दिया। इस संबंध में उपभोक्ता ने कलेक्टर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। छोटेलाल मीणा ने बताया कि उनके रामपाल पुत्र भोरया मीणा के नाम से वर्ष 1999-2000 में कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। बिजली निगम कार्यालय में जानकारी के लिए गया तो कर्मचारियों ने डिमांड नोटिस घर आने की बात कही, लेकिन कर्मचारियों ने वर्ष 2009 में यह कनेक्शन इसी नाम के दूसरे व्यक्ति के कर दिया। वह निगम कार्यालय में चक्कर लगाता रहा। जून 2012 में दूसरे के नाम कनेक्शन करने का पता चला। इस संबंध में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को शिकायत करने पर एसई ने जांच कराई तो यह कनेक्शन दूसरे के होना पाया। इस पर निगम ने कनेक्शन हटा दिया।