दौसा (ग्रामीण). ग्राम पंचायत राणोली का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर धरना मंगलवार को 33वें दिन भी जारी रहा।
रघुवीर गुर्जर ने कहा कि सरकार को प्रस्ताव भेजने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी यह सही हक है, जिसे हर सूरत में लेकर रहेंगे। इसलिए चाहे कुछ सामूहिक अनशन या कुछ भी करना पड़े। पृथ्वीराज गंगवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने अधिकारियों पर दबाव डालकर मुख्यालय बदलवाने का प्रस्ताव बनवा लिया, जो गलत है।
इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व वार्ड पंच नंदसिंह राजपूत ने बताया कि गढ़ को पंचायत मुख्यालय स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान बिरदी चंद, रामसहाय बैरवा, पूनीराम बैरवा, कैलाश बैरवा, इंद्र जायसवाल, राधाकिशन महाराज, रामधन कुम्हार, कैलाश मीना, राधादेवी, रतनी देवी, गीता देवी शर्मा, नैना देवी कामेरी देवी थे।
ग्राम पंचायत शेखपुरा का मुख्यालय यथावत रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों की बैठक बालाजी मंदिर में हुई। बैठक में बुधवार से पंचायत भवन के सामने अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। द्रोपदी गुप्ता, सुरेश जोशी शिंभु दयाल माठा, थानेदार मीना, सुमन मीना रजनी गुप्ता थे। ग्राम पंचायत मुख्यालय देवरी में रखने की लोगों ने मांग की। इस दौरान वार्ड पंच लाली देवी शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंद्रकला गुप्ता, विनोद शर्मा, राधामोहन शर्मा, भानुप्रकाश जैमन गिर्राज प्रसाद शर्मा मौजूद थे। ग्राम पंचायत गढ़ में रखने की मांग पर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ओमप्रकाश जैमन, नेहनू राम सैनी, मोहनलाल सैनी जयनारायण सैनी थे।