पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डुगरावता में बालिका जन्मोत्सव मनाया

डुगरावता में बालिका जन्मोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा |बेटी बचाओअभियान के तहत ग्राम पंचायत डुगरावता में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च महिला एवं बाल विकास ग्राम पंचायत के तत्वावधान में जन्मोत्सव में 5 नवजात बालिकाओं उनकी माताओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उप सरपंच मूली देवी, जिप सदस्य प्रहलाद मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी जांगिड़, कैलाशी मीणा ने बालिकाओं के तिलक लगाकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत सचिव प्रकाशचंद शर्मा ने सभी नवजात बालिकाओं की माताओं को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह बालिका जन्मोत्सव मनया जाएगा। संस्था के जिला समन्वयक कुश कुमार, ऋतु शर्मा कीर्ति शर्मा ने घटते लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त की।