अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
दौसा| पीडब्लूडीके अतिरिक्त मुख्य अभियंता ए.के. सांघी ने मंगलवार को पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़कों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने मलारना रोड से ढाणी सीमल तक तथा महेश्वरा से ढाणी जग्या वाली तक बन रही सड़क का निरीक्षण किया। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करें। उन्होंने श्यालावास में निर्माणाधीन जेल भवन का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टरने शौचालय सफाई के दिए आदेश
दौसा| शिक्षासंबलन अभियान के पहले दिन मंगलवार को कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल रामावि जीरोता खुर्द पहुंचे, जहां बच्चों के शैक्षणिक स्तर की क्वालिटी का जांचा परखा। साथ ही स्कूल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी देख कलेक्टर ने शौचालय की सफाई के आदेश दिए। स्कूल में बिजली नहीं है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने संस्था प्रधान को बिजली कनेक्शन कराने के संबंध में आदेश दिए।