- Hindi News
- 15 को हाथ धुलाई का राष्ट्रीय कार्यक्रम फिर कैसे होगा शैक्षिक सम्मेलन
15 को हाथ धुलाई का राष्ट्रीय कार्यक्रम फिर कैसे होगा शैक्षिक सम्मेलन
शैक्षिकसम्मेलन की तिथि बदलकर 15 16 अक्टूबर करने पर शिक्षकों ने सवाल उठाए हैं। आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना का कहना है कि 15 अक्टूबर को हर वर्ष स्कूलों में विद्यार्थियों की हाथ धुलाई का राष्ट्रीय कार्यक्रम होता है। उसी दिन बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा भी पिलाई जाती है। अब सवाल यह है कि क्या इस बार राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूलों में हाथ नहीं धुलाए जाएंगे। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार पहले 26 27 सितंबर को शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन होना था, जो शिविरा पंचांग था। अब उप शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा ने नए आदेश जारी कर शैक्षिक सम्मेलन की तिथि 16 17 अक्टूबर तय की है। फोरम के प्रवक्ता अभय सक्सेना का कहना है कि शैक्षिक सम्मेलन की नई तिथि तय करते समय 15 अक्टूबर को होने वाले हाथ धुलाई पेट में कीड़े मारने की दवा पिलाने वाले कार्यक्रम का ध्यान नहीं रखा गया। सक्सेना का कहना है कि 15 अक्टूबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यक्रम को टाला नहीं जा सकता है। ऐसे में शैक्षिक सम्मेलन की तिथि को ही बदला जा सकता है।
तिथिपर जताई नाराजगी
दूसरीओर अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तु के प्रदेश महामंत्री नंदू सिंह राजपूत ने शैक्षिक सम्मेलन की तिथि अचानक बदलने पर नाराजगी जताई है। बतौर राजपूत शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को देखते हुए सभी तैयारी पूरी कर ली थी, जो तिथि बदलने से धरी रह गईं। नई तिथि 15 16 अक्टूबर तय की है, जबकि 16 से 26 अक्टूबर तक मध्यावधि अवकाश है। इसे देखते हुए शैक्षिक सम्मेलन की तिथि को मध्यावधि अवकाश से पहले किया जाए।