पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंगाइयों से भिड़ गई पुलिस

दंगाइयों से भिड़ गई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. पुलिस को दंगे को सूचना मिली तो फोर्स मौके पर पहुंची तथा दंगाइयों से काबू पाने के लिए हवाई फायर किए तथा आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान दंगाइयों पुलिस में झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ दिया। शनिवार को पुलिस लाइन में बलवा परेड के दौरान जवानों ने उपद्रव पर काबू पाने का प्रदर्शन किया।

पुलिस लाइन में बलवा परेड के दौरान दंगे में उपद्रवियों से निबटने के लिए पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस, मिर्ची गर्नेट, रबड़ की गोलियां चलाने का प्रदर्शन किया। जवानों ने पथराव के बीच उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज, नई मशीन से आंसू गैस तथा मिर्ची गर्नेट का प्रदर्शन किया। नई 12 बोर बंदूक से रबड़ की गोलियां तथा हवाई फायर कर भीड़ को नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया। बलवा से निबटने के लिए पुलिस लाइन में 66 पुलिसकर्मियों की क्विक एक्शन टीम बनाई गई।

इस टीम को चार दिन से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उन्हें आधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। पहली बार आई मिर्ची गर्नेट के बारे में बताया गया। परेड के दौरान एसपी अंशुमन भोमिया, डीएसपी तारा सिंह भदौरिया, कोतवाल रामेश्वरलाल बगडिय़ा टीआई भगवान सहाय मीणा आदि मौजूद थे।