व्यंग्यकार यादव की पुस्तक का विमोचन
व्यंग्यकार यादव की पुस्तक का विमोचन
दौसा|हरियाणासाहित्य अकादमी पंचकूला इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय मीरपुर एवं बाबूलाल मुकुंद गुप्त पत्रकारिता तथा साहित्य संरक्षण परिषद रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय मीरपुर में बाबूलाल मुकुंद गुप्त की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के व्यंग्यकार राजेंद्र यादव आजाद की पुस्तक का विमोचन किया यादव द्वारा लघु कथा संग्रह उम्रकैद का विमोचन हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला के पूर्व निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा, हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति के अध्यक्ष हरिराम रार्य, इंदिरा गांधी विवि के कुलपति महेंद्र कुमार एवं विजय सहगल ने किया।
विमोचन:दौसानिवासी राहुल मीणा द्वारा पत्रकारिता पर केंद्रित कविताओं की पुस्तक शृंखला का प्रथम भाग चौथी सत्ता पांचवां वेद का विमोचन किया गया। पुस्तक की भूमिका राजस्थान विश्व विद्यालय के जन संचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव भानावत ने लिखी है। मीणा ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों के साथ कॉलेज स्कूलों के पुस्तकालयों के लिए पुस्तक जल्द ही उपलब्ध होगी।
दौसा. पुस्तकका विमोचन करते अतिथि।