सरकारी ट्यूबवैल पर कब्जा
भांवताके ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकारी ट्यूबवैल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम भांवता में दो वर्ष पूर्व पीएचईडी द्वारा सरकारी ट्यूबवैल मुख्य सड़क के पास बलाई मोहल्ले में लगाया था, जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमी ट्यूबवैल के पानी से खेतों की सिंचाई करते हैं। उसे पाल बांधकर अपने कब्जे में ले रखा है। कोई जाता है, तो उसे पानी नहीं भरने देते। पानी भरने वालों के साथ अभद्रता करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अतिक्रमण से सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है। लोग पानी को तरस रहे हैं।
सातसाल में राशनकार्ड नहीं मिला: पंचायतसमिति सदस्य मंजू सैनी ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर राशन कार्ड जारी कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीताराम पुत्र कजोड़मल सैनी बीपीएल सूची में है, लेकिन पंचायत द्वारा सात साल बाद भी राशन कार्ड जारी नहीं किया गया। इससे बीपीएल को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।