- Hindi News
- वृद्ध कल्याण दिवस पर निशुल्क शिविर लगेगा
वृद्ध कल्याण दिवस पर निशुल्क शिविर लगेगा
दौसा| समाजकल्याण सप्ताह के अंतर्गत 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोसियल डवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में वृंदावन पार्क पर सुबह 11 बजे समारोह होगा। समारोह में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर दवा निशुल्क दी जाएगी। वृद्धजनों को चश्मे, छड़ी निशुल्क दी जाएगी।