पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो आंदोलन

युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा। रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के ग्राम कोलीवाड़ा में हुई युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि बीरबल मीणा ग्राम कोलीवाड़ा के पास खेत पर घर बनाकर रह रहा था। 20 जनवरी की रात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। हथियार से उसके चेहरे पर गर्दन पर वार कर हत्या की गई। डीएसपी थानाधिकारी ने दो दिन में मुल्जिम गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काफी समय निकल जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में गोपीराम पटेल, भरतलाल, भगवान सहाय, भौंरीलाल, लक्ष्मण पटेल, नारायण लाल, कल्याण सहाय आदि थे।
झगड़े में आठ घायल
दौसा| नांगल राजावतान थाना इलाके के ग्राम हापावास में सोमवार रात को पाट्रोल खाली कराने की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें आठ जने घायल हो गए। घायलों में एक जने को जयपुर रेफर कर दिया।

एएसआई नानगराम ने बताया कि झगड़े में ममता देवी, बाबूलाल मीणा मूलचंद मीणा तथा दूसरे पक्ष में मुकेश मीणा, कमलेश मीणा, रामफूल, रामेश्वर प्रसाद सरीला देवी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद मूलचंद को जयपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है।