पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील भवन में घटिया िनर्माण की शिकायत

तहसील भवन में घटिया िनर्माण की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नांगल राजावतान| उपखंड मुख्यालय पर चल रहे तहसील भवन निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत लोगों ने कलेक्टर से की है।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में पुराना सीमेंट काम में लिया जा रहा है। सीमेंट जमकर पत्थर की तरह हो गया, जिसे कूटकर उपयोग में लिया जा रहा है। मसाले में बजरी में रेता काम में लिया जा रहा है। लोहे के सरिए भी जंग खाए हुए लगाए जा रहे हैं। नदी की रेतीली भूमि होने से भवन गिरने की आशंका है।