पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमनाथ चौराहा सैंथल मोड़ पर खुलेंगे पीएचसी

सोमनाथ चौराहा सैंथल मोड़ पर खुलेंगे पीएचसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िजला अस्पताल पर कम हो गा दबाव

सोमनाथनगर सैंथल मोड़ क्षेत्र में अरबन पीएचसी खुलने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। दो पीएचसी खुलने से जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव कम हो सकेगा। इन दोनों क्षेत्रों से जिला अस्पताल की दूरी 5-6 किलोमीटर है। इससे लोगों को सामान्य बीमारी के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे समय भी अधिक लगता है।

वैकल्पिकव्यवस्था के िलए भवन की तलाश

^सैंथलमोड़ सोमनाथ चौराहे पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए हैं। इनके भवन निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भवन देखे जा रहे हैं। डॉ.गोपाल सैनी, सीएमएचओ

कार्यालय संवाददाता | दौसा

शहरमें सैथल मोड़ सोमनाथ चौराहा क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृति जारी हुई है। पीएचसी भवन के लिए 75-75 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। भवन बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भवन देखे जा रहे हैं। सोमनाथ चौराहा सैंथल मोड़ पर पीएचसी खुलने से इन क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। लोगों को सामान्य बीमारी के उपचार के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

पीएचसी में एक डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, एएनएम आदि रहेंगे। पीएचसी खुलने पर लोगों को सामान्य बीमारी का उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। वहीं टीकाकरण आदि के लिए भी नजदीक ही केंद्र में सुविधा मिल सकेगी। जिला चिकित्सालय की दूरी अधिक होने के कारण विभाग ने दोनों जगह अरबन पीएचसी के लिए प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजे थे। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद पीएचसी खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

जल्दही िचह्नित होगी जगह

सैंथलमोड़ सोमनाथ चौराहा क्षेत्र में पीएचसी के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। भवनों के लिए 75-75 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई। एनआरएचएम के एईएन आर.पी. बंसल ने बताया कि भवनों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई। चिकित्सा विभाग जल्द ही भवनों के लिए जगह चिह्नित करेगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया कर दोनों जगह भवन निर्माण शुरू किया जाएगा।