आठवीं पास फर्जी प्रमाण लगाने का आरोप
दौसा| अचलपुरामें पंचायत चुनाव में फर्जी दस्तावेज के मामले में एक जने ने सरपंच सहित तीन जनों के खिलाफ इस्तगासे के जरिए धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मुकेश कुमार गुर्जर निवासी जहांगीरिया ने सरपंच पंखी उर्फ पिंकी मीणा, अंगदराम मीणा निजी शिक्षण संस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 18 जनवरी को हुए चुनाव में पंखी उर्फ पिंकी मीणा सरपंच निर्वाचित हुई है। वह निरक्षर है। भामाशाह नामांकन में उसने निरक्षर बताया है। इसके बावजूद उसने चुनाव में आठवीं पास का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर धोखाधड़ी की है।