हापावास सरपंच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दौसा| ग्रामपंचायत हापावास सरपंच के खिलाफ चुनाव में संतान के मामले में गलत जानकारी देने पर नांगल राजावतान थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार बालूराम मीणा ने इस्तगासे के जरिए रामधन मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बालूराम ने बताया कि सरपंच के चुनाव के लिए 19 जनवरी को भरे गए नामांकन में रामधन मीणा ने वर्ष 1995 के बाद तीन संतान होने के बावजूद दो संतान होना बताया। रामधन ने चुनाव में झूठी गलत जानकारी दी तथा संतान के मामले में झूठा शपथ पत्र पेश किया है।