पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में में भिड़े बंदी

जेल में में भिड़े बंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकारागृह में सोमवार को खाने की बात को लेकर बंदियों में मारपीट हो गई। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से सदर थाने में मारपीट के मामले दर्ज हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सुबह बंदी खाना वितरण कर रहे थे। इस दौरान लाइन तोड़कर पहले खाना लेने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। बंदियों में आपस में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने जेलर को रिपोर्ट दी। जेलर ने दोनों की रिपोर्ट सदर थाने में भेज दी।

बंदी सुदेश ने वीरसिंह, सुमेर सिंह, तारा, हेतराम, देवेंद्र सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुदेश ने बताया कि बंदियों को खाना बांट रहे थे। इस दौरान आरोपी लाइन तोड़कर पहले खाना लेने लगा। लाइन में खड़े होकर खाना लेने की बात कही तो उन्होंने मारपीट की।

दूसरी ओर वीर सिंह ने मोहन, बबली, राजेश, झामोली, काला, सुदेश मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीर सिंह ने बताया कि वह खाना ले रहा था। तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।