पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि नियंत्रण डीवर्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

कृमि नियंत्रण डीवर्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यवाहककलेक्टर कैलाश चंद शर्मा ने जिले में कृमि नियंत्रण डीवार्मिंग कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को राउमावि रेलवे में किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रमुख प्राथमिकता लोगों को स्वस्थ रखना है।

उन्होंने स्कूली बच्चों को डीवार्मिंग दवा देकर राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिले में 10 से 13 फरवरी तक कृमि संक्रमण की दवा सभी सरकारी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क दी जाएगी। इससे बच्चों के पेट के कृमि की समस्या का समाधान होगा तथा पोषण से उनका शारीरिक मानसिक विकास हो सकेगा। सीएमएचओ डॉ. गोपाल सैनी ने बताया कि बच्चों में कुपोषण की रोकथाम एवं शारीरिक विकास के लिए कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को कृमि नियंत्रण डीवार्मिंग की दवा एलबेंडाजोल की गोली दी जाएगी साथ ही अनामांकित अनुपस्थित विद्यार्थियों को यह दवा 13 फरवरी को स्कूलों में दी जाएगी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामफल मीणा ने दवा देने के तरीकों एवं सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने 1 वर्ष से छोटे बीमार बच्चों को दवा नहीं देने एवं कृमि नियंत्रण की दवा बच्चों को भोजन करने के बाद ही देने के निर्देश दिए।

दौसा (ग्रामीण) आंगनबाड़ी केंद्रों पर बालकों को डीवार्मिंग दवा पिलाई गई। आंगनबाड़ी केंद्र कालाखो तृतीय पर सरपंच घासीराम मीणा, महिला पर्यवेक्षक चंदा बैरवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन शर्मा, माना देवी सैन, चंद्रकला योगी ने बालक को दवा पिलाई। खान भांकरी में सरपंच सीताराम मीणा, महिला पर्यवेक्षक सुमन जाखड़, हिंगोटिया में पर्यवेक्षक निर्मला गौतम , कुंडल में सुशीला वर्मा ने दवा पिलाई। महिला पर्यवेक्षक चंदा बैरवा ने बताया कि तीन दिन तक केंद्रों पर दवा पिलाई जाएगी।