स्कूल से सटकर गुजर रही है बिजली लाइन
दौसा प्रेमनगर में बिजली के तार मकानों से सटकर गुजर रहे हैं। इससे हादसे का डर बना हुआ है। नागरिकों ने बताया कि स्कूल के बवन से सटकर गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से बालकों के चिपकने का डर रहता है। महेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार बिजली निगम कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्कूल से सटकर गुजर रही लाइन को हटाने की मांग की है। गत दिनों कलेक्ट्रेट के पीछे मकान से सटकर गुजर रही लाइन से चिपककर एक बालक झुलस गया था।
सैंथल:ग्रामतीतरवाड़ा में ट्रांसफार्मर के चिपककर एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड पर स्कूल के पास खुला ट्रांसफार्मर हादसों का सबब बना हुआ है। इससे बालकों को खतरा रहता है। कई मवेशी करंट से चिपककर मर गए हैं।