पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| दिल्लीमें आप की जीत पर दौसा में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खुशी मनाई। जीत की खुशी में मिठाई बांटी तथा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाए।

संगठन के सदस्य एडवोकेट रूपनारायण मीणा ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनने से भ्रष्टाचार की लड़ाई को ताकत मिलेगी। अन्ना हजारे के जनलोकपाल को पास कराना आसान रहेगा। केजरीवाल जनलोकपाल के प्रबल समर्थक रहे हैं। ऐसे में मीणा ने उम्मीद जताई कि विधानसभा के प्रथम सत्र में ही जनलोकपाल पारित किया जा सकता है।

दौसा. दिल्लीमें आप की जीत पर आतिशबाजी करते कार्यकर्ता।