पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला महाविद्यालय में मातृ शक्ति सम्मेलन आज, मयूरी कार्यक्रम कल

महिला महाविद्यालय में मातृ शक्ति सम्मेलन आज, मयूरी कार्यक्रम कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहिला महाविद्यालय में 11 फरवरी से लगातार तीन दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इस कड़ी में 11 फरवरी को मातृ शक्ति समेलन, 12 को मयूरी और 13 फरवरी को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

प्राचार्य डॉ. शंकर लाल शर्मा के अनुसार मातृ शक्ति समेलन बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसके मुय अतिथि अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. जे.पी. सिंघल होंगे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शर्मा करेंगे। समेलन में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा बाल विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं के लिए होने वाली गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा। इससे छात्राओं के अभिभावक खास कर माताओं को आश्वस्त होने का मौका मिलेगा कि बेटियों को कालेज में पढ़ाई लिखाई का जो माहौल मिल रहा है वह बढिय़ा है। यह देखने के बाद किसी मां को अपने बेटी को कालेज भेजने के बाद चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी।

महिला कॉलेज में 12 फरवरी को सांस्कृतिक समारोह मयूरी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाले समारोह के मुय अतिथि समाजसेवी अनिल शर्मा होंगे। अध्यक्षता जगदीश कोठीवाल करेंगे, जो समाजसेवी हैं।

कार्यक्रम की श्रृंखला में तीसरे दिन यानी 13 फरवरी को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसके मुय अतिथि सांसद हरीश चंद मीणा होंगे। अध्यक्षता विधायक शंकर लाल शर्मा करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि कालेज शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक भगवान सहाय शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता अभय शंकर शर्मा होंगे। प्राचार्य शंकर लाल शर्मा, छात्रसंघ परामर्शदाता समिति की डॉ. मधुमति, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी तथा छात्र संघ पदाधिकारी अध्यक्ष नेहा शर्मा, उपाध्यक्ष छवि शर्मा, महासचिव अदिति शर्मा संयुक्त सचिव चंचल शर्मा ने छात्राओं और अभिभावकों से भाग लेने का अनुरोध किया है।