सफलता के लिए विचारशीलता जरूरी
दौसा महिला कालेज में मंगलवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में छात्राओं को सफलता के गुरु बताए गए। इसमें प्रख्यात प्रेरक एस.पी. पालीवाल ने बताया कि सफलता के लिए आत्मविश्वास सकारात्मक दृष्टिकोण जरुरी है। इसमें जोड़ा- जो व्यक्ति जैसा विचार करता है। सोचता है, वह वैसा ही बन जाता है। व्यक्ति को भाग्यवादी नहीं, बल्कि विचारशील बनने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने विचार एवं कर्मशीलता से खुद के भाग्य का निमार्ण करता है। भले ही काल कवलीत हो जाए, लेकिन व्यक्तित्व एवं विचार हमेशा जीवित रहते हैं। प्रेरक पालीवाल ने अपने विचारों को विभिन्न दृष्टांतों वीडियो द्वारा छात्राओं को रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के विकास में शारीरिक अक्षमता उसके विकास को नहीं रोक सकती है। इस मौके पर सभी व्याख्याता मौजूद थे। युवा विकास केंद्र के संयोजक डाॅ. संतोष कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।