पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरस्कार राशि के चेक 16 तक

पुरस्कार राशि के चेक 16 तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा बसंतपंचमी पर 24 जनवरी को गार्गी बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कार राशि के चेक तथा प्रमाण पत्र लेने से वंचित होनहार बेटियों को एक मौका और दिया गया है। वंचित सभी बेटियां 16 फरवरी को डीईओ मा. कार्यालय से पुरस्कार राशि के चेक प्राप्त कर सकती हैं। वरना राशि बालिका फाउंडेशन को लौटाई जा सकती है। डीईओ मा. जीवन शंकर शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी पर जिला स्तरीय समारोह खान भांकरी रोड स्थित गार्गी इंस्टीट्यूट सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित हुआ था। वहां 50 फीसदी से भी कम छात्राएं पुरस्कार राशि के चेक लेने पहुंची थीं। शेष छात्राएं 16 फरवरी को डीईओ मा. कार्यालय पहुंचे और वहां से चेक प्रमाण प़त्र प्राप्त कर लें।