जिले में आज
स्वच्छ भारत सप्ताह का सांसद करेंगे शुभारंभ
दौसा| नगरपरिषद की ओर से स्वच्छ भारत सप्ताह का शुभारंभ 25 सितंबर को सुबह 9 बजे वार्ड नं. 28 बैरवा मोहल्ले में सांसद हरीशचंद मीणा करेंगे। परिषद के सभापति राजकुमार जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, विधायक शंकर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, बाबूलाल शर्मा उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह 2 अक्टूबर तक चलेगा।