पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में रावण के अत्याचार का मंचन

रामलीला में रावण के अत्याचार का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| आध्याित्मकआदर्श रामलीला मंडल की ओर से बजरंग मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार रात कलाकारों ने रावण के अत्याचार पृथ्वी की पुकार का मंचन किया। कलाकारों द्वारा दी गई रोचक प्रस्तुति से दर्शक भाव विभोर हो गए। रावण द्वारा दिग्विजय करने के बाद यज्ञ पूजन पर प्रतिबंध लगाने तथा राक्षसों द्वारा संतों पर अत्याचार करने से त्राहि-त्राहि मच गई। राक्षसों के आतंक से दुखी होकर पृथ्वी ने पुकार की और ईश्वर से रक्षा करने की गुहार की। रामलीला में शंकर लाल शर्मा, रूपेश शर्मा, लेखराज पाराशर आदि ने अभिनय किया। रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

दौसा. प्रस्तुतिदेता कलाकार।