- Hindi News
- सेकंडरी सीनियर सेकंडरी के स्टाफ की सूचना 27 तक मांगी
सेकंडरी सीनियर सेकंडरी के स्टाफ की सूचना 27 तक मांगी
रामाविराउमावि में कितना स्टाफ है। इसके मद्देनजर संस्थापन सूचना 27 सितंबर तक मांगी गई है, जो ईमेल के मार्फत एक्सल सीट में देनी होगी। इस संबंध में सभी प्रपत्र तथा प्रपत्रों को भरने के निर्देश पंचायत समिति मुख्यालय के नोडल विद्यालयों को मेल कर दिए हैं, वहां से इन्हें डाउनलोड कर संस्था प्रधान प्राप्त कर सकते हैं। सूचना समय पर प्राप्त हो, इसके लिए संस्था प्रधानों के साथ नोडल अधिकारियों को पाबंद आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संस्थापन सूचना के अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों के साथ-साथ एकीकरण के तहत सेकंडरी सीनियर सेकंडरी में समन्वित किए गए राउप्रावि राप्रावि के कार्मिकों की सूचना भी मांगी गई है। मांगी गई सूचना 1 सितंबर की स्थिति के आधार पर तैयार कर 27 सितंबर तक ईमेल से तथा 30 सितंबर तक हार्ड कापी की हस्ताक्षरित प्रति डीईओ मा. कार्यालय को मिल जानी चाहिए। संस्था प्रधान मांगी गई सूचना भिजवाना सुनिश्चित करें।