तकनीकी कर्मचारियों ने दिया धरना
दौसा| पदोन्नतिकी मांग को लेकर विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने बुधवार को वृत्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा एसई को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने एसई को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। पिछले माह एसई कार्मिक अधिकारी ने आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, फिक्शेसन पे ग्रेड की मांग भी की। एसई द्वारा डेढ़ माह में मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष लोकेश जांगिड़, संरक्षक दयानिधि स्वामी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
दौसा. बिजलीनिगम कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी।