पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परवान चढ़ा बसंत मेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | बसंतपंचमी मेला परवान चढ़ने लगा है। रविवार को मेले में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की।

मेले में मारुति कुआ, झूले, चकरी, ट्रेन आदि पर लोगों की भीड़ रही। मारुति कुआ में तीन मोटर साइकिल एक कार एक साथ चलाने की कला को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने फर्नीचर, लोहे पीतल के बर्तन, क्राकरी, बक्से, मणिहारी, मिट्टी के बर्तन, आचार-मुरब्बा आदि की खरीदारी की। जादूगर शो पर लोगों का तांता लगा रहा। खिलौने की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही। मेले में चाट, आईस्क्रीम, जूस आदि की स्टालें लगी है। बेर, गन्ने की भी खूब बिक्री हुई। गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए अाए। नगर परिषद की ओर से सुबह सूर्य भगवान के रथ को गाजे-बाजे से मेले में लाया गया। वसंत विहार के बाद शाम को रथ वापस मंदिर पहुंचाया गया। मेले में पुलिस आरएसी का जाब्ता तैनात रहा।

दौसा. बसंतमेले से लौटता सूर्य भगवान का रथ।

खबरें और भी हैं...