अभियान समिति की तहसील इकाइयां भंग
दौसा | राजस्थानबचाओ अभियान समिति की सभी तहसील इकाइयों को भंग कर दिया है। जिला संयोजक रूपनारायण मीणा ने बताया कि समिति में गैर राजनीतिक लोगों को जोड़ने के सिद्धांत पर सभी तहसील पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। सामाजिक आंदोलन के मद्देनजर गैर राजनीतिक युवाओं को जोड़कर सहमति के आधार पर नई इकाइयों का गठन कर आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे।