पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी आराधना पर्व

देवी आराधना पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चमत्कारी है मां दुर्गा की प्रतिमा

दौसा. नईमंडी रोड पर दुर्गा मंदिर जिले का प्रमुख शक्ति पीठ है। यहां नवरात्र में भक्तों की भीड़ रहती है। मां दुर्गा की भव्य विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं को बरबस ही आकर्षित करती है। वर्ष 1987 में जन सहयोग से बना छोटा सा मंदिर अब दो मंजिला विशाल भवन हो गया है। स्वामी योगानंद तीर्थ की प्रेरणा से श्यामसुंदर साहनी, रामस्वरूप आनंद, कालू पंजाबी, राजकुमार भसीन, वसनी शिव कुमार आदि के प्रयासों से इस मंदिर की स्थापना हुई। अब शहर के बीचोंबीच इस मंदिर में नवरात्र की अष्टमी को भक्तों की भीड़ उमड़ती है। दुर्गा माता की प्रतिमा चमत्कारी है।